फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर छात्रा से गैंगरेप की कोशिश

Mon, 02 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कस्बे स्थित एक मोहल्ले  में दो युवकों ने तमंचे के बल पर घर में अकेली छात्रा के साथ गैंगरेप करने कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने छात्रा से मारपीट की। छात्रा के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


 मोहल्ला निवासी युवती घर में अकेली थी। देर शाम पड़ोस के ही दो युवकों ने तमंचे के बल पर छात्रा के साथ रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों के घर पहुंचने पर छात्रा ने उन्हें आपबीती बताई। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पीड़िता ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छात्रा के साथ पड़ोसी ने की छेड़छाड़
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छात्रा से पड़ोसी युवक के छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़िता निजी स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है।
विज्ञापन


उसके पिता की मौत हो चुकी है। सोमवार को छात्रा को घर में अकेला पाकर पड़ोसी युवक घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने मारपीट शुरू कर दी। शोर होने पीड़िता का भाई घर आया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें