फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मिस्त्री को मारपीट कर मोबाइल-कैश लूटा

Thu, 12 Nov 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावाली पर गाजियाबाद से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार बिजली मिस्त्री से बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल और दस हजार रुपये लूट लिए। घायल मिस्त्री को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव शहपानी का रहने वाला पुनीत पुत्र अमृत सिह गाजियाबाद में बिजली मिस्त्री है। मगंलवार देर शाम वह बाइक से अपने गांव आ रहा थ। ग्राम दादूपुर नीला के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उसे रोका।

पुनीत गिरा तो बदमाशों ने हाकी-डंडों से पीट-पीटकर मोबाइल औरर दस हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को बताया।  परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


युवक को मारपीट कर नगदी लूटी
खुर्जा के चौंचदा मूड़ाखेड़ा चौराहा निवासी जसवंत ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी है कि बुधवार रात वह अपने खेतों पर ही सो गया था। बृहस्पतिवार को वह खेतों से घर लौट रहा था।

तड़के आठ बजे बदमाशों ने बोरोली रोड पर उससे मारपीट कर जेब में रखी हजारों रुपये की नगदी लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

युवक पर तमंचा ताना
इब्राहिमपुर जुनैदपुर गांव निवासी पीड़ित रामकुमार ने बुधवार को तहरीर देकर बताया कि बीती रात गांव निवासी दो युवकों रंजिशन उससे मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग खडे़ हुए। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें