फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बैंक अधिकारी’ ने खाते से निकाल लिए 60 हजार

Thu, 21 Jan 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को बैंक अधिकारी बताकर कार्ड रिन्यू करने के नाम पर कॉलर ने पशु चिकित्सक से एटीम कार्ड का पासवर्ड पूछ लिया और उनके खाते से कैश सहित 60 हजार रुपये की शॉपिंग कर ली।
विज्ञापन


मोबाइल पर मैसेज मिलने पर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। ग्राम अजय नगर निवासी सोनू पुत्र राम गोपाल पशु चिकित्सक हैं। सोनू ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11.00 बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया।

कॉलर ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। एटीएम कार्ड रिन्यू करने के लिए कॉलर ने उसके एटीएम कार्ड के अंत के दो नंबर पूछे जो डॉक्टर ने बता दिए। थोड़ी देर बाद ही उसके मोबाइल पर रुपये निकलने के मैसेज आए।
विज्ञापन


सोनू के खाते से कैश सहित 60 हजार रुपये की शॉपिंग कर ली गई। सोनू ने तुरंत इसकी जानकारी बैंक को दी और अपना अकाउंट लॉक कराया। सोनू ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें