फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी पत्नी को तलाक दे वरना गोली मार दूंगा...

Sun, 21 May 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अपनी पत्नी को तलाक दे वरना गोली मार दूंगा... - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर क्षेत्र में एक दंपति का सिरफिरे आशिक ने जीना मुहाल कर दिया है। सिरफिरा आशिक खुद को महिला का प्रेमी बताकर उसके पति पर तलाक देने को दबाव बना रहा है। तलाक न देने पर वह दोनों को फोन पर हत्या की धमकी दे रहा है। उसने स्पष्ट कहा है यदि अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया तो वह गोली मार देगा। पीड़ित युवक ने नगर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

एक सिरफिरे आशिक की हरकत आजकल शहर में चर्चा बनी हुई है। सुशीला विहार द्वितीय निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसने रोडवेज डिपो के निकट रहने वाली एक युवती से 16 सितंबर 2015 को प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


28 अक्तूबर 2016 में सुनारों वाली गली निवासी एक सिरफिरे आशिक का फोन युवती के पति के मोबाइल पर आया। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि उसकी पत्नी बहुत सुंदर है। वह मेरे साथ होनी चाहिए। मैं उससे प्रेम करता हूं।

युवक के प्रेम विवाह करने पर आपत्ति जताते हुए उसने गाली-गलौच शुरू कर दी। सिरफिरे आरोपी ने युवती के अपहरण की धमकी दे डाली। उसने युवक पर अपनी पत्नी को तलाक देने के लिए दबाव बनाया। तलाक न देने पर उसने हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन


15 मई 2017 की रात आठ बजे और रात 10 बजकर 36 मिनट पर कई बार आरोपी ने फोन करके हत्या करने की धमकी दी। फोन पर लगातार धमकी मिलने के चलते युवक का परिवार दहशत में है। पीड़ित युवक और उसकी पत्नी  ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें