फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से अवैध संबंध बनाने पर मार डाला

Tue, 29 Mar 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
दो दिन पूर्व सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी में वेदप्रकाश की हत्या मां और बेटी से अवैध संबंध बनाने पर हुई थी। बेटी के साथ अवैध संबंध बनाने की बात मां को नागवार गुजरी। उसने अपने जेठौत (पति के भाई का बेटा) और भांजे के साथ मिलकर वेदप्रकाश की हत्या कर दी और शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 26 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी वेदप्रकाश पुत्र मनोहर लाल जाटव का शव सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी स्थित गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वेदप्रकाश की मौत सिर में चोट लगने के बाद कोमा में जाने से हुई थी। एसओ मनोज पाठक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक वेदप्रकाश का थाना क्षेत्र के गांव धतूरी में एक महिला के यहां आना जाना था। इसी दौरान उसके संबंध उसकी देवरानी से बन गए। बाद में यह देवरानी की बेटी से भी उसके संबेध हो गए।
विज्ञापन


मृतक वेदप्रकाश बेटी को अपने साथ भगा ले जाने की सरेआम धमकी भी देने लगा था। इससे तंग आकर आरोपी महिला ने अपने जेठ के बेटे और रिश्ते के भांते के साथ मिलकर वेदप्रकाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।


तीनों ने वेदप्रकाश को 25 मार्च की शाम बुलाया और उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने उसका शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। एसओ सलेमपुर ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें