हाइवे पर थाने के सामने कार ने ग्रामीण को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मंगलवार देर शाम हजरतपुर निवासी धर्म सिंह (50) पुत्र पुन्ना सिंह साइकिल लेकर पैदल ही अपने गांव जा रहे थे।
हाइवे पर देहात थाने के सामने तेज रफ्तार कार ने धर्मसिंह को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया।