फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती से हथियार खरीद बनना चाहते थे बदमाश

Sat, 18 Mar 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अपराध की दुनिया में नाम कमाने की  चाहत में हथियार और मोबाइल खरीदने के लिए नाबालिग दोस्तों ने किराएदार के बेटे अपहरण किया था। ये चारों नाबालिग ‘सावधान इंडिया’ टीवी सीरियल से प्रभावित थे और उन्होंने पुलिस को बताया कि सीरियल देखकर ही अपहरण की प्लानिंग बनाई थी।

नाबालिग आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह गैंग बनाकर बड़े अपराधी बनना चाहते थे। अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए उन्हें हथियार, मोबाइल खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत थी। रुपयों के इंतजाम करने के लिए उन्होंने 50 हजार की फिरौती के लिए हिमांशु का अपहरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरौती मांगने के लिए उन्होंने एक मोबाइल और सिम भी खरीदा था।  आरोपियों ने बताया कि उन्होंने टीवी सीरियल सावधान इंडिया देखकर अपहरण की स्क्रिप्ट तैयार की थी। उन्होंने हिमांशु को अगवा करने की पूरी स्क्रिप्ट होली से पहले ही तैयार कर ली थी। मौके मिलते ही उन्होंने स्क्रिप्ट के अनुसार हिमांशु को अगवा कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें