फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में गिरने से बच्ची की मौत

Fri, 22 Jul 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नमामि गंगे योजना के तहत बन रहे शौचालय के टैंक में डूबकर नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। नौ साल की यह बच्ची स्कूल से लौटने के बाद टैंक से पानी निकाल कर नहा रही थी। कुछ देर बाद उसे ढूंढते हुए पहुंचे पिता ने टैंक में उसका शव देखा तो बिलख उठा। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


उधर, तहसीलदार ने मामले की जांच कर परिवार की मदद करने की बात कही है। यह लोमहर्षक धटना ब्लॉक क्षेत्र के बच्ची खेड़ा गांव में दोपहर करीब एक बजे घटी। जानकारी के मुताबिक  नीतू (9) पुत्री रघुवर जाटव गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी नीतू दोपहर करीब एक बजे स्कूल से लौटी थी।

उसने नहाने के लिए शौचालय के टैंक से बाल्टी के जरिए पानी निकाला। नहाने के दौरान फिसल कर नीतू टैंक में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। टैंक चूंकि आधा ढंका हुआ था इसलिए परिजनों को उसकी चीख सुनाई नहीं दी। काफी देर तक नहीं लौटने पर पिता ने उसकी तलाश की तो वह टैंक में मृत मिली। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार का दिया।
विज्ञापन


जहांगीराबाद में गिरी छत, महिला  चार बच्चे जख्मी
नगर के मोहल्ला मैमरान स्थित एक मकान की छत गिरने से महिला और उसके चार बच्चे घायल हो गए। पड़ोसियों ने घायलों को मलबे में से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
बृहस्पतिवार रात मैमारन निवासी मुन्नी लाल की पत्नी ज्योति अपने चार बच्चों कोमल, पायल, काजल और राजू को लेकर कच्ची छत पर दरी बिछाकर सो रही थीं।

अचानक छत भर-भराकर नीचे गिरने के कारण ज्योति बच्चों समेत छत के मलबे में दब गईं। चीख-पुकार सुनकर आंगन में सो रहे पति मुन्नी लाल समेत पड़ोसियों ने घायलों को बड़ी मुश्किल से मलबे से निकालकर आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित मुन्नी लाल ने बताया कि पत्नी ज्योति के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया है। वहीं, कोमल, पायल, काजल, राजू के सिर-बाजू और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मोहल्ला स्थित राशन डीलर संतोष गौड़ ने घटना की सूचना एसडीएम को दी है। वहीं, एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। टीम भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें