फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से सिपाही की मौत

Sat, 05 Mar 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैदपुर रोड पर कार की टक्कर से बुलंशहर की नई मंडी चौकी में तैनात हेड कांस्टेबिल की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



थाना सिंभावली के अंतर्गत ग्राम शरीफपुर निवासी अरुण शर्मा ने एक कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अरुण कुमार का आरोप है कि उनके पिता नरेश शर्मा नई मंडी बुलंदशहर में एचसीपी के पद पर थे। नरेश शर्मा सरकारी कार्य से बाइक से हापुड़ जा रहे थे।

आरोप है कि एक कार ने नरेश शर्मा की बाइक में सैदपुर रोड पर टक्कर मार दी। कार चालक ने नरेश शर्मा के अतिरिक्त एक अन्य बाइक चालक को भी टक्कर मारी थी।

घायल नरेश शर्मा को 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस से बुलंदशहर अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अरुण कुमार ने बताया कि गाजियाबाद में उनकी पिता की मौत हो गई। अरुण कुमार ने कार चालक पर लापरवाही व गलत साइड में गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें