बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर और बाबू परिषदीय स्कूलों में जूडो-कराटे सिखाने के लिए मिले करीब पांच लाख रुपये हड़प गए।
शासन की ओर से बच्चों को 15 से लेकर 28 नवंबर तक जूडो और कराटे का प्रशिक्षण दिया जाना था। मामला संज्ञान में आने पर कार्यवाहक बीएसए ने जांच बैठा दी है।
अक्टूबर माह में शासन और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को जूडे-कराटे का प्रशिक्षण देने के लिए लगभग पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की गई थी।
आदेश था कि जूडो-कराटे सिखाने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे और ट्रेनर नियुक्त किए जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर 15 नवंबर से शुरू होने वाला था लेकिन अब तक इसकी शुरूआत नहीं हुई।
इस योजना को लेकर अब अफसर और बाबू एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं। इस संबंध में कार्यवाहक बीएसए डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि बच्चों को जूडो-कराटे सिखाने और प्रशिक्षण शिविर नहीं लगाने का मामला संज्ञान में है।