फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से डेढ़ लाख चुराने वाले सीसीटीवी में कैद

Fri, 17 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
नई मंडी चौकी क्षेत्र में लूट की वारदात के साथ चोरों ने भी उत्पात मचा रखा है। मंगलवार रात चोरों ने रामा डेयरी के पास दुकान का शटर उखाड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल ले गए। सीसीटीवी में तीन चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

सरायकोना निवासी सुनील कुमार मित्तल पुत्र श्रीचंद मित्तल ने पुलिस को बताया कि वह स्याना रोड स्थित रामा डेयरी के पास ब्रेड की दुकान चलाते हैं। 14 फरवरी की शाम वह दुकान बंद कर घर लौट आए। रात में चोरों ने शटर उखाड़कर दुकान में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 40 हजार के सिक्के और 1.10 लाख रुपये कैश निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह पहुंचकर देखा तो शटर उखड़ा हुआ था। । नई मंडी चौकी प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में वारदात संदिग्ध लग रही है। लेकिन सीसीटीवी कैमरे में तीन लोगों की तस्वीर कैद है, जिसके आधार पर चोरों की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें