फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में फंसे औरंगाबाद नगर पालिका चेयरमैन

Fri, 16 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला /बुलंदशहर
विज्ञापन
फायरिंग में फंसे औरंगाबाद नगर पालिका चेयरमैन - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नई बस्ती निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार देर रात चेयरमैन समेत दो युवकों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाकर नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को दबोच लिया है।
विज्ञापन


नई बस्ती निवासी पवन ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे वह जूस पीने के लिए सदर बाजार स्थित मेन चौराहे पर पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान चेयरमैन राजकुमार लोधी अपने साथी मोहित गोस्वामी के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौच कर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया।

पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर औरंगाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मोहित गोस्वामी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़ित ने दोनों को नामजद कराकर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चेयरमैन समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार ने बताया कि फायरिंग के मामले में मोहित को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।

चेयरपर्सन के घर पर हमला करने में दो गिरफ्तार
पुलिस ने चेयरपर्सन नुसरत जहां कुरैशी के घर में घुसकर उनके पति व परिजनों पर जानलेवा हमला करने वाले दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में चांद एवं नौशाद निवासीगण मोहल्ला पीरखां है।

इनके खिलाफ चेयरपर्सन पति काले पहलवान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काले पहलवान ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि गत 17 नवंबर को मोहल्ले के ही कुछ लोग उसके घर में घुस आए तथा उसके व उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया।

काले पहलवान ने अपनी रिपोर्ट में छह लोगों को नामजद किया था। नामजद आरोपियों में से पुलिस ने चांद एवं नौशाद को बड़ा महादेव मंदिर के निकट एक चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


राजनीति द्वेष के कर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
 - राजकुमार लोधी, चेयरमैन, औरंगाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें