फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर पशु व्यापारी को लूटा

Fri, 11 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुर्जा जा रहे पशु व्यापारी से तमंचे के बल पर बदमाशों ने 20 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने तमंचे की बट से व्यापारी को घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पीड़ित ने चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन



रबूपुरा जिला गौतमबुद्धनगर निवासी मुस्तकीम (30) पुत्र हाजी अलीम ने पुलिस को बताया कि वह पशु खरीदने-बेचने का काम करता है। बुधवार रात करीब 10 बजे वह रबूपुरा से खुर्जा स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था।

जैसे ही वह चोला चौकी के आसपास पहुंचा पीछे से दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। फिर तमंचे के बल पर जेब में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे की बट सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। पीड़ित ने लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें