फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ठुकराया रिश्ता

Tue, 10 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
दहेज - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
दहेज में कार की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने दो साल पहले तय किया गया रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित के लाख मिन्नतें करने के बाद भी शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ककोड़ युवक ने बताया कि उसने दो साल पहले अपनी बहन का रिश्ता जनपद गौतमबुद्ध नगर के सरसलावा गांव में किया था। बहन के ससुरालियों ने 2017 में शादी करने की बात कही थी। रिश्ता तय होने के कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने मकान बनाने के नाम पर उससे 2.5 लाख रुपये ले लिए। अब जब शादी करने की बात चली तो दहेज में शिफ्ट डिजायर कार की मांग करने लगे।

शादी में कार देने में असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने बिरादरी के लोगों की पंचायत की और अपनी गरीबी का हवाला देते हुए रिश्ते नहीं तोड़ने के लिए बहन के ससुरालियों की लाख मिन्नतें की लेकिन उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें