फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी कार पलटी, 8घायल

Mon, 27 Mar 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ख्वासपुर बंबे के पास चालक की झपकी लगने से बारातियों से भरी कार पलट गई। इसमें चालक समेत करीब आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ईंटारोड़ी से रविवार दोपहर बारात जेवर गई थी। ईटारोड़ी निवासी अजहर पुत्र कुमरुद्दीन गाड़ी चलाता है। रविवार दोपहर करीब एक बजे अजहर अपने परिवार के सदस्यों समेत करीब आठ लोगों को  कार में लेकर जेवर जा रहा था।
विज्ञापन


गांव ख्वासपुर के पास अचानक अजहर को झप्पी लग गई। कार बंबे की पुलिस से जा टकराई और सड़क किनारे खाई में पलट गई। । कार के भीतर बैठी अहजर की पुत्री फेरी और साहिमा घायल हो गईं। इसके अलावा नगीना पुत्री नौशाद निवासी मोहल्ला शीशा वाली मस्जिद सिकंदराबाद के अलावा चार और लोग घायल हो गए।

सड़क हादसे में मंद बुद्धि वृद्ध की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मंदबुद्धि वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 9.00 बजे हाईवे-91 पर गांव सुखलालपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। ग्रामीण कपिल यादव पुत्र ब्रह्मपाल सिंह यादव ने बताया कि मृतक मंदबुद्धि था। काफी समय से वह गांव में घूम रहा था।

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की रविवार को उपचार के दौरान दिल्ली अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तगा सराय जनपद हापुड़ निवासी कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र राधेलाल शर्मा ने बताया कि 22 फरवरी को उसका भाई प्रशांत शर्मा अपने दोस्त दीपक शर्मा के साथ बाइक से नोएडा जा रहा था।

दनकौर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रशांत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रशांत का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान प्रशांत की मौत हो गई। कृष्ण कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बाइक टकराने को लेकर दो लोगों में मारपीट
 नगर कोतवाल क्षेत्र में दो बाइक आपस में टकरा गई। बाइक टकराने के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। डॉक्टर आकाश जैन ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को डॉक्टरों की मीटिंग में शामिल होने के लिए बाइक से गए थे। बाइक पार्क के करने के लिए वह जगह तलाश रहे थे, तभी एक अन्य डॉक्टर का ड्राइवर वहां आया और बाइक पार्क न करने को लेकर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान आकाश जैन को काफी चोटें आई। वहीं गांव याकूबपुर धतूरी निवासी दिगंबर सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह एक अस्पताल में डॉक्टर की गाड़ी पर ड्राइवर है।  वह गाड़ी पार्क करके अपने साथी ड्राइवर के पास जा रहा था। तभी पीछे से एक डॉक्टर ने अपनी बाइक से टक्कर मार दी। आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने उसे बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें