फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-कार की भिड़ंत, सिपाही समेत छह घायल

Tue, 06 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बुलंदशहर के एक अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार से मिलकर परिजनों के साथ लौट रहे सिपाही की कार दनकौर रोड पर सामने से आ रही बस से टकरा गई। हादसे में सिपाही समेत छह लोग घायल हो गए। सिपाही और उसके एक रिश्तेदार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं चालक बस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को सीज कर दिया। ग्राम खैरपुर थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर निवासी दीपक यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। फिलहाल वह अमरोहा में तैनात है। दीपक का कोई रिश्तेदार बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती है।

सोमवार को दीपक परिवार के मुकेश, रीना, कमलेश, वीरपाल, आदि के साथ के रिश्तेदार को देखने के बाद कार से घर लौट रहा था। शाम करीब 8.30 बजे दनकौर रोड पर ग्राम चीती के पास सामने से आ रही बस ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां सिपाही दीपक, वीरपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी, चार घायल
खुर्जा (ब्यूरो)। हाईवे स्थित गांव झमका के पास अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहसील रोड निवासी ठाकुर रनवीर सिंह अपनी पत्नी कुसुम, पुत्री रश्मि और पुत्र विनोद के साथ सोमवार को कार से अलीगढ़ स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए थे।

देर शाम वापस अपने घर लौट रहे थे। झमका गांव के पास अचानक सामने बाइक आ गई। बाइक को बचाने के  में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में चारो घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें