फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर पर बरसाईं गोलियां

Mon, 09 May 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
सोमवार को अस्तपताल में भर्ती सरजिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली देहात के अकबरपुर गांव स्थित अपनी बुआ के घर आए हिस्ट्रीशीटर पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। घटना में हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर के परिजनों ने पांच नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज  कराई है। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि कमालपुर गांव निवासी सरजिल उर्फ सोना (25) पुत्र मुस्तफा हिस्ट्रीशीटर है। रविवार रात गुलावठी थाना क्षेत्र के अकबरपुर झोझा गांव के रास्ते में डांस पार्टी का आयोजन हो रहा था।

वहीं सरजिल का कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सोमवार सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर सरजिल बाइक से अपनी बुआ के यहां कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर में आया था। सड़क किनारे बाइक खड़ी करके ठेेले के निकट वह कुछ खा रहा था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तभी कुछ लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली सरजिल की गर्दन में लगी और वह मौके पर गिर गया। आरोपी हवा में फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया।

उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सरजिल के परिजन कमालपुर गांव निवासी महबूब पुत्र वलीपुद्दीन ने मुसाहिद पुत्र साकिर, अफसान पुत्र साकिर, मोहसिन उर्फ धौनी पुत्र खुर्शीद, अन्नू पुत्र जमशेद निवासी अकबरपुर और गुड्डू पुत्र जैनुल निवासी दरियापुर के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई है।

बुलंदशहर-अलीगढ़ में दर्ज हैं एक दर्जन केस
कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि सरजिल उर्फ सोना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसका एचएस नंबर 138ए है। उसके ऊपर वर्ष 2010 से अब तक एक दर्जन से अधिक लूट और छिनैती के केस बुलंदशहर व अलीगढ़ के थानों में दर्ज हैं। 

हिस्ट्रीशीटर के परिजन की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रामसेन, देहात कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें