कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में किशोर ने रिश्तों को कलंकित करते हुए छोटी बहन से अश्लील हरकतें कीं। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
बेटे की हरकतों के बारे में पता चलने पर परिजनों ने बेटी को पढ़ाई के लिए बड़ी बहन के पास दिल्ली भेज दिया। इस घटना से खामोश बच्ची से जब शिक्षिका ने वजह पूछी तो उसने आपबीती बताई।
इस पर शिक्षिका ने एक एनजीओ से शिकायत की, जिसके बाद एनजीओ ने दिल्ली के उत्तम नगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अब दिल्ली पुलिस ने ेसिकंदराबाद पुलिस से संपर्क साधा है।
सिकंदराबाद पुलिस के अनुसार, घटना डेढ़ वर्ष पहले की है। नगर के सलेमपुर रोड निवासी एक पंद्रह वर्षीय किशोर ने अपनी आठ वर्षीय बहन से अश्लील हरकतें की थीं। साथ ही किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
काफी दिनों बाद बहन ने हिम्मत कर परिजनों को बताया कि तो बदनामी के डर से उसे पढ़ने के लिए बड़ी बहन के पास दिल्ली भेज दिया गया। इस घटना से बालिका सदमे में रहने लगी।
काफी कुरेदने पर बालिका ने अपनी टीचर को पूरा घटना क्रम बता दिया। शिक्षिका ने इसकी शिकायत दिल्ली की एक एनजीओ से की।
एनजीओ की शिकायत पर दिल्ली के उत्तम नगर थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस से संपर्क किया है। मामले की जांच कर रहे एसएसआई अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।