फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर उड़ाए 20 लाख

Fri, 17 Mar 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
एसएसपी को आपबीती सुनाता व्यापारी और कार की पिछली सीट पर बिखरा शीशा।  - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नई मंडी चौकी क्षेत्र की स्याना अड्डा चौकी से चंद कदमों की दूरी पर खड़ी व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने 20 लाख रुपये से भरा थैला साफ कर दिया। बाद मों आक्रोशित व्यापारियों ने हंगामा करते हुए जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एसएसपी और सीओ सिटी ने वारदात के बारे में जानकारी ली। व्यापारी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोतीबाग निवासी दीपक गर्ग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नई मंडी में आढ़त की दुकान है। वह धान व्यापारी हैं।

शुक्रवार 17 मार्च 2017 की शाम करीब पांच बजे बैगनआर कार से दुकान से घर जा रहा था। कार की पिछली सीट पर रखे थैले में 20 लाख रुपये रखे हुए थे। दीपक ने पुलिस को बताया कि जब वह स्याना अड्डे पर पहुंचा तो स्याना रोड की तरफ शराब के ठेके के पास नाई की दुकान पर शेेविंग कराने लगा। कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


शेेविंग कराने के बाद जब दीपक कार के पास आया तो देखा कि कंडक्टर साइड से पिछली सीट का शीशा टूटा हुआ है। कार से 20 लाख रुपयों से भरा बैग गायब था। उन्होंने फौरन ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एसएसपी सोनिया सिंह और सीओ सिटी प्रीति सिंह ने पीड़ित व्यापारी से वारदात के बारे में जानकारी ली।

वहीं व्यापारी ने पुलिस को कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं। एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि व्यापारी ने कार से 20 लाख रुपये गायब होने की जानकारी दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें