बंदरों के हमले में घायल हुए भाजपा नेता
- फोटो : ब्यूरो
गंगा किनारे बसे अनूपशहर कस्बे में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मंगलवार को बंदरों ने बेटी को स्कूल पहुंचाकर लौट रहे भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष विनीत कौशिक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
गर्दन पर हुए गहरों घावों से खून रोकने के लिये टांके लगाने पड़े। भाजपा नेता ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए कारवाई करने तथा सीएचसी में एंटी इंजेक्शन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।