फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा से मोबाइल झपट ले गए बाइकर्स

Wed, 27 Jan 2016 11:09 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश ओवरब्रिज के पास सोमवार रात इंटेलिजेंस में तैनात दरोगा से बाइक सवार झपटमार मोबाइल झपट ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस लाइन में खुफिया विभाग के कार्यालय में सुभाष चंद गिरधारी तैनात हैं। सुभाष नगर में राजेश देवी पत्नी जय सिंह के यहां किराए पर रहते हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी की रात 8 बजे वह सरकारी काम से पैदल ही ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान सरकारी नंबर पर फोन आ गया। उन्होंने मोबाइल पर कॉल अटेंड कर बात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान नुमाइश ओवरब्रिज की ओर से आए दो बाइक सवार झपटमार उनका मोबाइल फोन झपटकर भाग गए। इसकी सूचना अफसरों को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें