फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने महिला से 50 हजार रुपये लूटे

Sat, 19 Dec 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर स्थित बैंक से निकल रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर जब तक भीड़ बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ी वह भाग गए।
विज्ञापन


घटना से बदहवास महिला का रो-रोकर बुरा हाल था। पीड़िता ने कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है।


नगर के देवीधाम निवासी गीता पत्नी विनोद शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कचहरी रोड स्थित बैंक से रुपये निकालने गई थी। गीता ने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालकर थैले में डाल लिए।
विज्ञापन


बाहर निकलते समय दो युवक पहुंचे और गीता का थैला छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को धक्का देकर गिरा  दिया और थैला लूट कर बाहर की तरफ भागे।


शोर मचाने पर वहां खड़ी भीड़ बदमाशों की तरफ दौड़ी लेकिन बदमाश बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर भाग निकले। इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया।


उधर रुपये छिन जाने से बदहवास महिला गीता का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी तलाश के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


पीड़िता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।


कोतवाली प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश में महिला के साथ पुलिस टीम भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें