फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक पर हंगामा तोड़फोड़, महिला मैनेजर से अभद्रता

Mon, 14 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नए करेेंसी नोट नहीं मिलने से खफा ग्राहकों ने रविवार को सुल्तानपुर जगतपुर गांव की बैंक शाखा के बाहर हंगामा किया। आक्रोशित ग्राहकोें ने तोड़फोड़ भी की। आरोप है कि कुछ युवकों ने महिला प्रबंधक के साथ अभद्रता कर माहौल को गरमा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने लाठी भांजी और ग्राहकों को तितर-बितर कर दिया।

बैंक मैनेजर ने अज्ञात में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चोला चौकी क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर जगतपुर में इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्रांच है। रविवार को आसपास के लोग पुराने करेंसी नोट बदलने, डिपोजिट करने और नए करेंसी नोट निकालने के लिए बैंक के बाहर कतार में खड़े थे।
विज्ञापन


ग्राहकों का आरोप है कि बैंक का स्टाफ बेहद धीमी गति से काम निपटा रहा है।  किशन का कहना है कि वह बजे से दोपहर तीन बजे तक कतार में खड़ा रहा, मगर उसको नई करेंसी नोट नहीं मिले। इसी खफा ग्राहकों का पारा चढ़ गया। ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ युवा तोड़फोड़ पर उतर आए।

 वहीं, हंगामा बढ़ता देख बैंक प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को काबू करने का प्रयास किया। पुलिस को हल्के बल का प्रयोग भी किया। महिला बैंक प्रबंधक का आरोप है कि हंगामा करने वाले लोगों ने उनसे भी गाली-गलौच और अभद्रता की।
विज्ञापन


वहीं मामला शांत होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में बैंक की ट्रांजक्शन पूरी की गई।  चौला चौकी में तोड़फोड़ और गाली-गलौच के क्रम में तहरीर दे दी गई है। बैंक कर्मचारी जितना तेज हो सकता था,  काम कर रहे हैं। - मुक्ता सिंह, ब्रांच मैनेजर, इंडियन ओवरसीज बैंक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें