फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलराज भाटी ने ली पूर्व विधायक की सुपारी

Fri, 01 Apr 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
बलराज भाटी ने ली पूर्व विधायक की सुपारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद में आधा दर्जन से अधिक हत्याएं करने वाले कुख्यात इनामी बलराज भाटी ने अब दूसरे जिलों में पैर पसारना शुरू कर दिया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि बलराज ने हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा की हत्या की सुपारी ली है।
विज्ञापन


इसका खुलासा होने के बाद जनपद पुलिस अलर्ट हो गई है। आईजी के निर्देश पर पुलिस ने बलराज को खोजने  में जुट गई है। जमीनी रंजिश के चलते पप्पू कटार, उसकी पत्नी, गुलाब और विपिन समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार चुके बलराज को पकड़ने में पुलिस विफल साबित हो रही है।

यही कारण है कि 50 हजार का इनामी बलराज अब जनपद छोड़कर अन्य जिलों में अपना नेटवर्क फैलाने में जुट गया है। पुलिस को हाल में जानकारी मिली है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव ढूसरी निवासी बलराज भाटी ने हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा की हत्या की सुपारी ली थी।
विज्ञापन


इसके अलावा सपा नेता की हत्या की सुपारी लेने की बात सामने आई थी। जनपद पुलिस 50 हजार के इनामी बलराज भाटी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने की संस्तुति कर चुकी है। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बलराज 50 हजार का इनामी है । उसे पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें