गाजियाबाद से बुलावे पर ककोड़ स्थित मैरिज होम में आईं आर्केस्ट्रा की डांसरों के साथ चोला में चार कार सवारों ने खेत में खींचकर रेप की कोशिश की।
गनीमत रही कि शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिससे आरोपी भाग गए। पीड़ित डांसरों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। उधर, पुलिस ने भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
ककोड़ स्थित एक मैरिज होम में रविवार रात शादी में गाजियाबाद से आर्केस्ट्रा की डांसर बुलाई गई थीं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद आर्केस्ट्रा ग्रुप रविवार रात करीब एक बजे गाजियाबाद लौट रहा था।
ग्रुप की डांसर भी ककोड़ से चोला स्टेशन पहुंचीं। इसी दौरान चोला फाटक के पास पीछे से कार सवार चार लोग पहुंच गए। आरोपियों ने शराब पी रखी थी। प्रत्यक्षदर्शी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कार सवारों ने दो डांसरों को खेत में खींच लिया और कपड़े फाड़ने लगे।
विरोध करने पर मारपीट करने लगे। तभी वहां ट्रेन में सफर करने वाले कुछ लोग पहुंच गए। इसके बाद आरोपी कार में बैठकर भाग गए।