फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगाबाद में माहौल भड़काने की कोशिश

Wed, 31 May 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
the jail - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर की जातीय हिंसा के बाद मंगलवार को कसबे में माहौल भड़काने की कोशिश की गई। पुलिस चौकी से मात्र दस कदम की दूरी पर मना करने के बावजूद एक युवक को भीम आर्मी की कथित वीडियो दिखाई गई। इससे उसकी भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने मोबाइल बरामद      कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

सहारनपुर में जातीय हिंसा की आग अभी ठंडी नहीं हो पाई है। इसी बीच मंगलवार को कसबे में जबरन सहारनपुर कांड की वीडियो दिखाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। पुलिस चौकी से मात्र दस कदम की दूरी पर टैक्सी स्टैंड है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद के गांव कुरैना निवासी भीमसेन टैक्सी स्टैंड पर मंगलवार को कार की बुकिंग कर रहा था। इस दौरान टैक्सी स्टैंड पर मौजूद मुकेश निवासी जंगलीपीर व दिनेश निवासी गांव पसौली के दोनों मोबाइल में सहारनपुर दंगों की वीडियो देख रहे थे।

बाद में दोनों युवक वीडियो भीमसेन को दिखाने लगे। भीमसेन के मुताबिक एक जाति के बड़े नेता के खिलाफ अशोभनीय हरकत वीडियो में दिखाकर उसकी भावना को भड़काने का प्रयास किया गया।

पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़ित ने दोनों को नामजद करते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अशांति फैलाने वाले मुकेश और दिनेश को जेल भेज दिया गया है। किसी भी सूरत में धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें