फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति ने पीटा पत्नी ने खाया जहर

Tue, 20 Jun 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पति को शराब पीने से रोकना पत्नी को भारी पड़ गया। शराबी पति ने पत्नी की जमकर धुनाई की। इससे क्षुब्ध महिला ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव धमेड़ा निवासी एक व्यक्ति रविवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा। पति की शराब पीने की आदत से तंग पत्नी ने उसका विरोध किया तो गुस्साए पति ने पत्नी की धुनाई कर दी। आरोप है कि मां को बचाने आए बच्चों की भी पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध महिला ने जहर खा लिया। इसके बाद वह गश खाकर गिर पड़ी।

बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। गर्ग अस्पताल के संचालक डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि महिला ने काफी मात्रा में जहर का सेवन किया है। महिला का उपचार चल रहा है। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें