फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करों ने पुलिस पर ताना तमंचा, धर

Sun, 17 Jul 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
सिकंदराबाद/ककोड़ (ब्यूरो)। चेकिंग के दौरान रोकने पर बाइक सवार शराब तस्करों ने पुलिस पर तमंचा तान दिया। पुलिस ने दोनों तस्करों को बाइक और अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को ककोड़ में चांगोली मोड़ पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर तमंचा तान दिया। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया।

एसओ ककोड़ महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपना नाम ग्राम जमालपुर थाना दनकौर निवासी प्रमोद पुत्र सुखबीर, ग्राम खेरली थाना दनकौर निवासी सोनू पुत्र देवी सिंह बताया। दोनों के पास से तीन पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन


बताया गया कि दोनों युवक  पहले भी कई बार शराब तस्करी में पकड़े जा चुके है। एसओ महेंद्र सिंह का कहना है कि तस्करों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें