फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्धि युवती से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Jul 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि युवती से शनिवार की देर रात तीन युवकों ने गैंगरेप किया। युवती अपने घर से शौच के लिए खेत गई थी जहां पर उसके साथ यह वारदात हुई। परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगाें के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना मसौली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय मंदबुद्धि युवती शनिवार की देर रात अपने घर से शौच जाने के लिए निकली थी। शौच के लिए खेतों की ओर गई युवती से पड़ोस के गांव के रहने वाले तीन युवकों ने गैंगरेप किया।

काफी देर तक जब युवती घर नहीं पहुंची तो उसकी मां उसे तलाशने के लिए खेत की ओर गई। तीन युवकों को मौके से भागते हुए देखा, तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। जिसके बाद पीड़िता की मां ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनोें आरोपियों राकेश यादव निवासी अहिरनटोला कोतवाली नगर, सर्वेश यादव व संजय लोनिया निवासी नसीरनगर थाना सफदरगंज के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। और युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।  

बाक्स-
शराब के नशे में थे तीनों आरोपी
पुलिस की मानें तो युवती से गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपी शराब के नशे में धुत थे। आरोपियोें ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा युवती को बहला फुसलाकर अपने पास बुलाया गया और फिर गांव के बाहर नाले के किनारे युवती से रेप किया गया। इस बीच वहां पहुंची युवती की मां ने तीनोें आरोपियों को भागते हुए देख लिया जिससे उनकी पहचान हो गई। पुलिस अब तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। 

एक गांव की रहने वाली एक मंदबुृद्धि युवती के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। -अब्दुल हमीद, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें