नगर कोतवाली क्षेत्र में युवती को अगवा कर रेप करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने दबोच कर जेल भेज दिया है। वहीं, मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई है।
बता दें कि बृहस्पतिवार दोपहर बाजार से सामान लेकर एक युवती लौट रही थी। तभी मोहल्ले के अतुल ने पीड़िता को दो रुपये देकर गुटखा मंगवाया।
जब युवती गुटखा लाकर देने लगी तो आरोपी उसे अगवा कर अपने घर में ले गया और रेप कर डाला। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी अतुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।