फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापस न लेने पर दी कारोबारी को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमा वापस न लेने पर दी कारोबारी को धमकी
विज्ञापन


औरंगाबाद। न्यायालय से मुकदमा वापस न लेने पर एक दबंग द्वारा बीज-खाद कारोबारी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है। धमकी मिलने के बाद से कारोबारी के परिजनों को भय बना हुआ है। पीड़ित ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
बता दें कि गांव बादशाहपुर तालाब निवासी प्रमोद शर्मा पिछले कई वर्षों से औरंगाबाद में जहांगीराबाद रोड पर किसान बीज भंडार के नाम से दुकान है। पीड़ित खाद बीज कारोबारी के अनुसार बताया गया है कि आठ वर्ष पूर्व अपनी दुकान के बराबर में एक प्लॉट खरीदने के लिए सरदार मनोहर लाल को करीब 20 लाख 40 हजार रुपये दिए थे। प्लॉट का बैनामा न कराने पर और पैसे वापस न करने पर पीड़ित खाद कारोबारी ने न्यायालय में मनोहरलाल सरदार के खिलाफ याचिका दायर की थी। उसके बाद से मामला न्यायालय में विचाराधीन चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत मंगलवार को एक दबंग युवक खाद कारोबारी की दुकान पर पहुंचा और प्लाट से सबमर्सिबल उखाड़ने और न्यायालय से मुकदमा वापस लेने की धमकी देने लगा। बाद में आरोपी मुकदमा वापस न लेने पर खाद बीज कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इससे पीड़ित कारोबारी के परिजनों में भय व्याप्त है। मामले में पीड़ित कारोबारी ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। मगर, तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। इस कारण पीड़ित कारोबारी के परिजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश भी बना हुआ है। उधर, इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि धमकी देने का मामला संज्ञान में है। आरोपी के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें