फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 80 हजार रुपये लूटे

Thu, 31 Dec 2015 12:17 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 ऋण की वसूली कर लौट रहे माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर व ट्रेनी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 80 हजार रुपये लूट लिया और भाग गए।
विज्ञापन


इस वारदात को बदमाशों ने बुधवार दोपहर गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग के भमरा मोड़ पर अंजाम दिया। पीड़ितों ने तहरीर दी है।

पुलिस के अनुसार रामनगर मोहल्ला स्थित एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी में जगमोहन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। जगमोहन नंगला वाहलरा आगरा के रहने वाले हैं।

बुधवार दोपहर करीब एक बजे जगमोहन कंपनी के सहकर्मी ट्रेनी नवीन शर्मा के साथ गांवों से ऋण की वसूली कर लौट रहे थे। इसी दरम्यान गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग के भमरा गांव के मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर दोनों की बाइक को रोक लिया।

इसके बाद कनपटी पर तमंचा सटाकर 80 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। नवीन ने बताया कि वारदात के दौरान जगमोहन बाइक चला रहे थे। वह बैग लेकर पीछे बैठा था।

दोनों महाबतपुर गढ़ी, बागवाला, मिट्ठेपुर एवं भमरा से ऋण की वसूली कर लौट रहे थे। बदमाश लूटपाट के दौरान उनकी बाइक की चॉबी भी निकाल ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें