फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा.मुकेश का हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डा. मुकेश का हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

ककोड़। पुलिस ने मंगलवार रात कस्बा निवासी डा. मुकेश गौड के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कस्बा निवासी डा. मुकेश गौड (46) की सिकंदराबाद जेवर रोड स्थित क्लीनिक में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी मंजू देवी ने अपने बहनोई ग्राम गडाना निवासी मोनू, उसके पिता राकेश पुत्र बाबू सिंह, एक अज्ञात के खिलाफ रंजिशन हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ आनंदवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी राकेश को चचूरा नहर से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि राकेश के पास से एक पिस्टल तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें