फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी कर्मी से 45 हजार नगदी और मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसी कर्मी से 45 हजार नगदी और मोबाइल लूटा
विज्ञापन

-तहसील मार्ग पर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
-पीड़ित ने दी तहरीर, पुलिस घटना की जांच में जुटी
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र स्थित तहसील मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने रसोई गैस एजेंसी के एक कर्मचारी से 45 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी दिनेश रसोई गैस एजेंसी में काम करता है। बृहस्पतिवार देर शाम वह अपने कार्यालय से घर जा रहा था। उसके पास बैग में 45 हजार रुपये और कुछ कागजाद थे। इसी दौरान हनुमान टीले के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उसके पास से रुपयों से भरा बैग और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को पकड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें