गांव जलालपुर निवासी एक पीड़ित ने पुलिस से उसके बंद पड़े मकान से 50 हजार की नकदी सहित कीमती सामान चोरी होने की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की तहरीर नहीं मिलने और कोई भी लिखित्र िशकायत न होने की बात कही है।
जलालपुर निवासी एक पीड़ित ने पुलिस से की गई मौखिक शिकायत में आरोप लगाया है कि वह अक्सर घर से बाहर जाता रहता है। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर ने मास्टर चाबी से घर का ताला खोल लिया तथा घर में रखी 50 हजार की नकदी चुरा ली।
पीड़ित ने नकदी के अतिरिक्त एक तोला सोना चोरी होने की बात कही है। पीड़ित का आरोप है कि पूर्व में भी चोरी की घटना हो चुकी है। चौकी इंचार्ज श्यौपाल सिंह ने बताया कि जलालपुर में चोरी की जानकारी तो आई है लेकिन किसी भी पीड़ित ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।