फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक,स्कूटी टकराने के विवाद में मारपीट, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी, बाइक की भिड़ंत में मारपीट, लूट का आरोप लगाया
विज्ञापन

सिकंदराबाद । स्कूटी, बाइक की भिड़ंत को लेकर स्कूटी सवारों ने बाइक सवारों के साथ मारपीट कर दी। बाइक सवार युवकों ने नकदी, सोने की चेन लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम खेलरी थाना दनकौर निवासी विपिन पुत्र कृष्ण कुमार, आकाश पुत्र अमरपाल शुक्रवार को सिकंदराबाद में अल्ट्रासाउंड, खरीदारी करने के लिए आए थे। बताया कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड केंद्र पर भीड़ होने के कारण वह बाजार में कपड़े की खरीदारी करने के लिए आ गए। हनुमान चौक के पास उनकी बाइक की स्कूटी के साथ टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बताया कि कुछ समय पश्चात स्कूटी सवार युवक दो अन्य युवकों के साथ पहुंचा और बाजार में खरीदारी कर रहे विपिन, आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। विपिन, आकाश ने बताया कि मारपीट करने के दौरान उक्त युवक उनसे 16500 रुपये की नकदी, सोने की चेन लूट ले गए। मारपीट, नकदी, सोने की चेन के लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मामला स्कूटी, बाइक को टकराने को लेकर मारपीट का है। लूट का आरोप पूरी तरह से निराधार है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें