सड़क हादसे में छात्रा घायल, गंभीर
बुगरासी। कस्बा निवासी एक छात्रा की स्कूटी का केलामोड़ पर एक्सीडेंट हो गया। इसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को हायर सेंटर ले जाया गया है। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। कस्बा निवासी मुकेश वर्मा की बेटी मुस्कान वर्मा स्याना के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। हादसा घर वापस लौटते वक्त हुआ।