दो युवकों से तमंचा-कारतूस बरामद, गिरफ्तार
स्याना। बुगरासी चौराहे पर रविवार रात संदिग्ध रूप से घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों युवकों के पास दो तमंचा व पांच कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसएसआई आनंदवीर सिंह ने बताया कि बुगरासी चौराहे पर संदिग्ध हालात में युवकों के घूमने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर एक युवक गौरव सक्सेना के पास एक तमंचा व तीन कारतूस मिले। जबकि दूसरे युवक गौरव कुमार के पास भी एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। ब्यूरो