फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फैक्ट्री कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में फैक्ट्री कर्मी की मौत
विज्ञापन


सिकंदराबाद। ड्यूटी पर गए फैक्ट्री कर्मचारी की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ड्यूटी के दौरान मौत होने की बात कह रहे हैं। जबकि फैक्ट्री प्रबंधन ड्यूटी के बाद घर जाते समय हादसे में मौत की बात कह रहा है। प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर धरना भी दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम दावतपुर जनपद रोहताश बिहार निवासी शिवजी सिंह पुत्र सीताराम सिंह पिछले 15 साल से परिवार के साथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित कालोनी में रहता था। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार की रात में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि शिवजी की ड्यूटी के दौरान मौत हुई है। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने सोमवार सुबह फैक्ट्री के बाहर धरना भी दिया। वहीं, फैक्ट्री प्रबंधन का कहना कि शिवजी ड्यूटी समय समाप्त होने के बाद घर के लिए जा चुका था। फैक्ट्री के सीसीटीवी में उसके फैक्ट्री में प्रवेश करने और ड्यूटी समाप्त होने के बाद साइकिल के साथ बाहर जाने की फुटेज है। प्रबंधन का कहना कि उसकी मौत रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें