फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, गंभीर
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात अज्ञात कार चालक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। आरोपी कार चालक दुर्घटना के बाद मौके से कार लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी राजीव कौशिक पुत्र सुरेंद्र कौशिक एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। रविवार को राजीव किसी काम से औरंगाबाद गया था। देर रात करीब दस बजे वह बाइक से ही वापस बुलंदशहर लौट रहा था। गांव इमलिया के निकट पहुंचने पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। नई मंडी चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें