हत्यारोपी ने मृतक के भाई को रास्ते में रोकर दी धमकी, मारपीट
-आरोपी ने चाकू से गोदकर पीड़ित के भाई की कर दी थी हत्या
सिकंदराबाद। हत्यारोपी ने केस की पैरवी करने पर मृतक के भाई को रास्ते में रोकर धमकी दी, उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए शांति भंग में चालान कर दिया गया।
नगर के झारखंडी निवासी नसीम पत्नी सफीक ने बताया कि सफीक के भाई असलम की 2014 में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। नामजद चार आरोपियों में से नाबालिग होने के कारण तैय्यब जमानत पर छूट गया था। बाकी आरोपियों को कोर्ट ने सजा सुना दी थी। बताया कि मामले में फैसला करने के लिए तैय्यब उनपर दबाव बनाता रहता ह्रै। बृहस्पतिवार की शाम उसका पति सफीक बाइक से जा रहा था। कायस्थवाड़ा में तैय्यब ने उसे रास्ते में रोक लिया। केस की पैरवी करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। पुलिस ने बताया कि मौके से गिरफ्तार दोनों आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया गया। एसएसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि सफीक की तहरीर पर आरोपी तैय्यब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।