फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक सवारों से की लूटपाट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने बाइक सवार युवकों से लूटपाट की कोशिश
विज्ञापन

अरनिया। क्षेत्र के गांव सुरजावली के पास बदमाशों ने बाइक पर सवार तीन लोगों से लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। लेकिन उधर से गुजर रहे लोगों को देखते ही बदमाश फरार हो गए। वहीं पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात क्षेत्र के गांव हिसारा निवासी चौब सिंह, रामदत्त और रिंकू शादी समारोह में शामिल होने के बाद खुर्जा से अपने गांव बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान सुरजावली गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी दूर आगे जाने पर बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए तीनों को आतंकित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे के बट से मारपीट करनी शुरू कर दी और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लेकिन उधर से गुजर रहे लोगों को देखकर बदमाश लूटपाट की वारदात को अंजाम दिए बिना फरार हो गए। पीड़ितों के मुताबिक उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसी घटना हुई है तो तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें