फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगे

Mon, 27 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
गाजियाबाद के इंद्रापुरम के नीति खण्ड तृतीय निवासी मालती चौहान पत्नी राम ने बताया कि ककोड़ क्षेत्र के बिछट सुजानपुर निवासी युवक के जरिए वह जमीन खरीदने के प्रयास में लगे थे। शनिवार सुबह आरोपी युवक का उनके मोबाइल पर फोन आया। उसने बताया कि जमीन की बात तय हो गई है।
विज्ञापन


आप पेशगी के तीन लाख रुपये लेकर सिकंदराबाद डाक बंगले पर आ जाओ। मालती ने बताया कि वह पति राम के साथ सुबह करीब 11.30 बजे बताए पते पर पहुंची। युवक वहां स्कार्पियों में अपने एक साथी के साथ मिला। मालती ने बताया कि युवक उनसे तीन लाख रुपये लेकर अपनी गाड़ी के पीछे आने के लिए कहा।

थोड़ी दूर जाने के बाद अचानक युवक की गाड़ी आंखों से ओझल हो गई। गाड़ी के ओझल होने पर उसने युवक के मोबाइल पर फोन किया। लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। युवक के फोन नहीं उठाने पर उसे अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। मालती ने कोतवाली में तहरीर देकर दी है। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें