नगर निवासी महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
लक्ष्मणगंज निवासी निकिता ने तहरीर में बताया कि सोमवार देर शाम वह कचहरी रोड स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई थी। आरोप है कि एटीएम के पास पहले से कुछ युवक मौजूद थे।
कार्ड डालने के बाद जब पैसा नहीं निकला तो आरोपियों ने मदद के नाम पर कार्ड लेकर बदल लिया। इसके बाद शातिरों ने उनके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो पीड़िता को ठगी की जानकारी हुई।