फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 25 हजार

Wed, 11 May 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
atm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एटीएम का कार्ड बदलकर बदमाशों ने एक युवक के खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज मिला तो युवक को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नगर के देवीपुरा प्रथम निवासी पुलकित अग्रवाल पुत्र विजय अग्रवाल मंगलवार सुबह करीब 10.20 बजे डिप्टी गंज स्थित एक बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे। इसी दौरान सफेद कार से तीन युवक भी पहुंच गए।

इन युवकों ने एटीएम में रुपये न होने की बात कह पुलकित का कार्ड चेक करने के लिए ले लिया। कार्ड एटीएम में लगाकर युवकों ने पुलकित से पासवर्ड भी पूछ लिया। इसके बाद युवकों ने एटीएम में गड़बड़ी की बात कह पुलकित को कार्ड लौटा दिया।
विज्ञापन


कुछ समय बाद पुलकित के मोबाइल पर खाते से 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। मैसेज मिलते ही पुलकित संबंधित बैंक पहुंचे और कार्ड को ब्लॉक करवा दिया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें