पुलिस की लापरवाही से दोबारा लूटा दुकानदार
-चोरों ने शटर का ताला तोड़कर नगदी, सामान किया चोरी
ककोड़। चोरी की तहरीर देने के बाद भी पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर चोरों ने दुकानदार को दोबारा निशाना बनाते हुए नगदी, सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
ग्राम वैर निवासी समसुद्दीन पुत्र अलीहसन ने बताया कि उसकी वैर फ्लाई ओवर के पास दुकान है। दुकान के किराना का सामान बेचने के अलावा वह रेलवे टिकटिंग, समाचार पत्र के वितरण का कार्य भी करता है। बृहस्पतिवार की रात में चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे 12 हजार रुपये नगद, सामान चोरी कर लिया। बताया कि 28 जून को की चोरों ने ताला तोड़कर नगदी समेत दुकान से करीब 60 हजार रुपये की चोरी की थी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस की लापरवाही के चलते चोरों ने दोबारा उसकी दुकान को निशाना बनाया। एसओ आनंदवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। कार्रवाई की जाएगी।