फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी के पोखर में मिले शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखर में मिले शव की हुई शिनाख्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। रेलवे स्टेशन के पास गंदे पानी के गड्ढे में तीन दिन पूर्व मिले युवक के शव की शिनाख्त अगौता थाना क्षेत्र के गांव खंगावली निवासी राजीव के रूप में की गई। मृतक के भाई और गांव के लोगों ने फोटो देखकर उसकी पहचान की। हालांकि अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण अस्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 13 मई को रेलवे स्टेशन के पास गंदे पानी के पोखर में एक युवक का शव पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अगौता थाना क्षेत्र के गांव खंगावली निवासी युवक राजीव पुत्र स्व उदयवीर सिंह लापता चल रहा था। इस दौरान परिजनों को शव मिलने की जानकारी मिली। बुधवार को राजीव के परिजन तलाश करते हुए कोतवाली पहुंचे, जहां पर कोतवाली पुलिस ने जब फोटो दिखाया तो मृतक राजीव के भाई ऐशवीर सिंह ने उसकी शिनाख्त की। ऐशवीर ने बताया कि पांच दिन पूर्व उसका भाई राजीव भूसे की ढुलाई कर रहा था। उस दिन उसने शराब पी थी और उसके बाद से लापता हो गया था। नगर कोतवाली प्रभारी ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि अब तक राजीव के मौत का कारण अस्पष्ट नहीं है। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें