सगी बहनों ने चौकी में घुसकर बचाई जान
चोला। मारपीट कर रहे आरोपियों से जान बचाकर भाग रहीं सगी बहनों ने चौकी में घुसकर अपनी जान बचाई।
खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी सगी बहनों ने बताया कि उनकी शादी दो सगे भाइयों के साथ हुई है। दोनों के पति बाहर नौकरी करते हैं। वह घर पर अकेली रहती हैं। बताया कि उसके देवर, जेठ आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं। पूर्व में भी दोनों ने घर में घुसकर उन्हें आतंकित करते हुए उनके साथ दुष्कर्म किया। और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को आरोपी अपनी पत्नियों के साथ घर में घुस आए और उनके साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। किसी तरह जान बचाकर वह अपने घर से भागी। उक्त लोगों के पीछा करने पर उन्होंने चोला चौकी में घुसकर अपनी जान बचाई। चौकी प्रभारी दलवीर सिंह ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। ब्यूरो