फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से फैक्ट्री मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से फैक्ट्री मजदूर की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल फैक्ट्री मजदूर की मौत हो गई। मृतक के चाचा ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम पारपा थाना धौलाना जनपद हापुड़ निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र हरपाल सिंह ने बताया कि उनका भतीजा प्रवीन पुत्र गजेंद्र सिंह औद्योगिक क्षेत्र स्थित अपोलो फैक्ट्री में मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। तभी 6.45 बजे औद्योगिक क्षेत्र में मनीष होटल के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया कि उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसआई रामसमझ राना ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें