फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चार घरों से लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने चार घरों से लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन


गुलावठी। ग्राम ईसापुर में सोमवार की रात में बदमाशों ने चार घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। मंगलवार को पीड़ित किसानों ने थाने आकर पुलिस को घटना की अलग-अलग तहरीर दी। साथ ही गांव के लोग थाने पहुंचकर चोरियों के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित किसान विकास यादव ने बताया कि उसके घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर बदमाशों ने सेफ तथा संदूकों में रखे सोने के जेवरात जिनमें आठ अंगुठियों, एक गले की चेन, एक गले की कंठी, कानों के झुमके तथा चांदी का कुछ समान के साथ बीस हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। वहीं नरेश कुमार ने बताया कि बदमाशों ने उसके घर के कमरों के ताले तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात व कीमती कपड़े चोरी कर लिए। पूनम देवी ने बताया कि बदमाशों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर संदूक में रखे आठ हजार रुपये व सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। धर्मपाल सिंह ने बताया कि बदमाशों ने घर में घुसकर सेफ व संदूक के ताले तोड़कर 42 हजार रुपये नगद तथा सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। कुल मिलाकर लाखों रुपये की चोरी बताई जाती है। पुलिस ने सभी पीड़ितों के घरों का मौका मुआयना किया है। वहीं, पुलिस ने मामले का जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें